• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

छः पदो पर मतदान प्रातः 07 बजे से शांतिपूर्ण ,स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में प्रारंभ हुआ

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़।

किशनगंज:-सप्तम चरण बहादुरगंज प्रखंड में पंचायत आम निर्वाचन हेतु सभी छः पदो पर मतदान प्रातः 07 बजे से शांतिपूर्ण ,स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में प्रारंभ हुआ। बहादुरगंज के 10 अति संवेदनशील मतदान केंद्र का लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा निगरानी रखी जा रही है। सभी 274 बूथ पर मतदाताओं का बायोमेट्रिक पद्धति द्वारा सत्यापन किया जा रहा है।मतदाताओं में काफी उत्साह है और सुबह से ही लोग घर से निकलकर अपने मतदान केंद्र पर मतदान हेतु पंक्तिबद्ध है। सभी बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात है।जिला संयुक्त आदेश के द्वारा 152 पीसीसीपी ,40 सेक्टर पदाधिकारी,20 जोनल ,10 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए है।सभी के साथ पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल टैग् किए गए है।
स्वयं जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा प्रातः 06 बजे से जिला नियंत्रण केंद्र से मतदान प्रक्रिया का फीडबैक लिया जा रहा है।नोडल पदाधिकारी ,जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा कंट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक सूचना ,जानकारी के आलोक में निर्बाध मतदान हेतु संबाधितो के साथ समन्वय कराया जा रहा है। अबतक शांतिपूर्ण ,पारदर्शी मतदान जारी है।वरीय पदाधिकारियों,सुपर जोनल मजिस्ट्रेट,जोनल मजिस्ट्रेट के द्वारा सुबह 6 बजे से अपने जोन में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने बहादुरगंज की आम जनता से अपील किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपने मनपसंद पंचायत की सरकार बनवाने हेतु मतदान प्रक्रिया में अवश्य भाग लें। मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें।
पंचायत आम निर्वाचन 2021 के सातवे चरण बहादुरगंज प्रखंड के लगभग सभी मतदान केंद्र पर मतदान निर्धारित समय 07 बजे पूर्वाह्न से शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व मॉक पोल करके मतदान दिखाया गया। जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा प्रातः 05 बजे से दूरभाष पर जानकारी लिया जा रहा है।
पंचायत आम निर्वाचन 2021 के सातवे चरण बहादुरगंज में 09 बजे पूर्वाह्न तक के मत प्रतिशत(अनंतिम) निम्न प्रकार है-
पुरुष 11.3% लगभग
महिला 15.12% लगभग
कुल 13.21% प्रतिशत लगभग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *