Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिला नियन्त्रन कक्ष से मतदान प्रक्रिया का किया जा रहा अनुश्रवण

Nov 3, 2021

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

षष्ठम चरण दिघलबैंक प्रखंड में पंचायत आम निर्वाचन हेतु सभी छः पदो पर मतदान प्रातः 07 बजे से शांतिपूर्ण ,स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में प्रारंभ हुआ। सभी 16 पंचायत के 238 मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध होकर मतदाताओं द्वारा बारी-बारी से मतदान किया जा रहा है। सभी बूथ पर वोटर्स का बायोमेट्रिक पद्धति द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। सभी बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। 133 पीसीसीपी, 32 सेक्टर पदाधिकारी, 16 जोनल, 8 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्ति किए गए है। सभी के साथ पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल टैग्ड है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में संचालित कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत है। पाली वार पदाधिकारी/कर्मियो की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रभारी पदाधिकारी/नोडल पदाधिकारी के द्वारा सुबह 4 बजे से जिला नियंत्रण केंद्र से मतदान का फीडबैक लिया जा रहा है। सभी मतदान केंद्र पर 5.30 बजे से मॉक पोल करके दिखाया गया। अबतक शांतिपूर्ण , पारदर्शी मतदान जारी है। वरीय पदाधिकारियों, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के द्वारा सुबह 6 बजे से अपने जोन में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने दिघलबैंक प्रखंड की आम जनता से अपील किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपने मनपसंद पंचायत की सरकार चुनने हेतु मतदान प्रक्रिया में अवश्य भाग लें। मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

error: Content is protected !!