• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा बरामद कर कारोबारी व ग्राहकों को किया गिरफ्तार, पुलिसिया पूछताछ जारी।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार की रात टाउन थाना की पुलिस ने डे मार्केट स्थित मछलीपट्टी के समीप एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने गांजा बेचने वाले एक कारोबारी व कई ग्राहकों को भी मौके से हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी को हिरासत मे ले लिया। टाउन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मछलीपट्टी के समीप एक घर में गाजा का धंधा होता है। इसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि बरामद गांजा को पुलिस अपने साथ थाने ले गए। गांजा का वजन नापने के बाद ही क्वांटिटी पता चल पाएगा वही गिरफ्तार विक्रेता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *