Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत आगलगी में एक घर जलकर खाक, एक मवेशी की मौत, दो मवेशी घायल।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, टेढ़ागाछ।

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित खुरखुरिया वार्ड नंबर 04 में सोमवार की रात अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। इस आगलगी में एक मवेशी की मौत आग में झुलसने से हो गयी और दो मवेशी बुरी तरह से घायल है। भड़कते आग की ज्वाला को देखते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें एक अवासीय एंव एक मवेशी व रसोई घरों को अपने चपेट में ले ली। स्थानीय ग्रामीणों के जद्दोजहद के बाद आग बुझा ली गयी। लेकिन एक मवेशी की मौत आग में झुलसने से हो गयी और दो मवेशियों को घर से निकाल लिया गया। जो बुरी तरह से आग में झुलसकर घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल रहा है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इस घटना में एक परिवार का तीन घर जला है। इस घटना में हजारों की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान है। अग्निपीड़ित में रंभा देवी पति राजेन्द्र ऋषिदेव ने बताई वे घर में सो गयी थी। तब रात लगभग 9 बजे के बाद घर में आग लगी होगी। आग लगने से शोर मचाया तब वे घर से निकलकर भागी। इधर गाँव के लोगों ने आग बुझाने में जुट गए, लेकिन घर का सारा सामान कपड़ा,बर्तन, अनाज, आवश्यक कागजात जलकर राख हो गया। इसके अलावे दो गाय आग में झुलस गई है और एक बाछी जलकर मर गयी। अग्निपीड़िता ने बताया जहाँ आग लगी है वहाँ रसोई घर नहीं है। आग लगने का कारण का पता नहीं चल रहा है।

इस घटना की आधिकारिक पुष्टि हुई है। राजस्व कर्मचारी पवन कुमार द्वारा आगलगी की घटना की जांच की गई है। उन्होंने बताया आग लगने का कारणों का पता नहीं चला है। इस आगलगी की घटना में हजारों का नुकसान होने का अनुमान है। हवाकोल पंचायत के मुखिया विशेश्वर प्रसाद साह एवं उपमुखिया संतोष विश्वास ने पीड़िता को संतावना देकर सरकारी अनुग्रह राशि देने का भरोसा दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!