देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, टेढ़ागाछ।
माह-ए-रमजन का आधे से ज्यादा रोजा पूरा हो चुका है, वही रोजा इफ्तार का सिलसिला भी जारी है। रविवार को 24 वाँ रोजा के मौके पर टेढ़ागाछ थाना परिसर में थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला द्वारा दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में सैकड़ो की संख्या में रोजेदार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व अन्य स्थानीय लोग शरीक हुए। इफ्तार पार्टी में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इफ्तार पार्टी में सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया।
बगल के मस्जिद में दी गई मगरीब नमाज की अजान सुनकर कतार में बैठे सभी लोगों ने सबसे पहले खजूर खाकर रोजा इफ्तार किया। इसके पूर्व इफ्तार पार्टी में उपस्थित सभी लोगों ने मुल्क की शांति, सौहार्द, अमन व चैन की दुआ मांगी। इफ्तार पार्टी में प्रखंड प्रमुख कैसर रजा, जिला परिषद प्रतिनिधि अकमल समसी, पूर्व जिला पार्षद शौकत अली, मुखिया संघ के अध्यक्ष तसनीम अतहर, विशेश्वर प्रसाद साह, अबु बकर, मुखिया प्रतिनिधि शहजाद आलम, सांसद प्रतिनिधि हसनैन रजा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश गिरी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार दास, गोविंदा तिवारी पंचायत समिति प्रतिनिधि मंजर पूर्व प्रखंड प्रमुख इस्माइल आजाद राजस्व अधिकारी नजमुल हसन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुंदन कुमार निखिल, पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद साह, विद्यानंद पुरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण शामिल थे।
