सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़, किशनगंज।
सोमवार को भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत सुखानी में एसएसबी एवं सुखानी पुलिस ने नेपाल एपीएफ के साथ संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग किया। पेट्रोलिंग का नेतृत्व सुखानी थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद ने किया। इस संबंध में सुखानी थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि सुखानी बॉर्डर के सीमावर्त्ती क्षेत्रों में संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग किया गया है। साथ ही सशस्त्र सीमा बल एवं नेपाल एपीएफ के साथ बॉर्डर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, शराब तस्करी की रोकथाम, सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संयुक्त बैठक भी की गई। साथ ही दोनों देशों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आपसी समन्वय बनाए जाने को लेकर भी नेपाल एपीएफ के साथ चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि भारत नेपाल के सीमावर्त्ती क्षेत्र होने के कारण हर तरह की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। खासकर शराब तस्करी की रोकथाम को लेकर विशेष चौकसी की जा रही है। किसी को भी संदिग्ध देशद्रोही गतिविधियों में दोषी जाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस दौरान एसएसबी सुखानी के कैम्प इंचार्ज सहायक कमांडेंट सर्वेश सिंह, नेपाल एपीएफ भोक्ता थापा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

