विजय गुप्ता, सारस न्यूज, किशनगंज।
कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में अब तक पांच सौ किसानों ने खरीफ फसल धान की बीच का उठाव किया है। इसे लेकर कृषि विभाग किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध करा रही है। कृषि विभाग की ओर से पांच सौ किसानों के बीच 40 क्विटल धान बीज का वितरण किया गया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रेम नाथ सिंह ने बताया कि अब तक पांच सौ किसानों के बीच बीज का वितरण किया जा चुका है। किसानों के मांग को देखते हुए अभी एक हजार किसानों को बीज का वितरण किया जाना बाकी है। इस बार किसान भी समय पर बीज का उठाव शुरू कर दिए हैं।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रेम नाथ सिंह ने बताया कि किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराने के साथ खरीफ कार्यशाला का भी लगातार आयोजन कर रही है। ताकि किसानों के बीच खेत के उन्नत तकनीकों के साथ मौसम अनुकूल खेती के अलावा खेती से जुड़े प्रत्तयेक पहलु को समझाया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से पांच सौ किसानों के बीच 40 क्विटल धान बीज का वितरण किया गया है। किसानों के मांग को देखते हुए अभी एक हजार किसानों को बीच का वितरण किया जाना बाकी है। इस बार किसान भी समय पर बीज का उठाव शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सबौर श्री संपदा एवं स्वर्णा सब वन किस्म के धान बीज का वितरण किया जा रहा है। इस क्षेत्र में मिट्टी एवं जलवायु के हिसाब से इस धान की उपज अधिक उपज होती है जो किसानों के लिए लाभकारी है।
