Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पोठिया प्रखंड के 22 पंचायतों में मतदान कल सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम

Nov 28, 2021 #चुनाव

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अवसर पर छःपदों यथा जिला परिषद के सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्राम कचहरी के सरपंच एवं ग्राम कचहरी के पंच हेतु किशनगंज जिला में सात चरणों में मतदान की तिथि कल निर्धारित है। नवम चरण अन्तर्गत पोठिया प्रखंड का मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशन में समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। मतदान हेतु सभी गस्ती- सह-संग्रहण दल (पीसीसीपी), पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, जोनल एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को डीएम के निर्देशानुसार ब्रीफिंग करते हुए पोठिया प्रखंड परिसर से मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया। मौके पर डीडीसी मनन राम ने सभी पदाधिकारियों को स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन कराने हेतु गंभीरतापूर्वक दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया गया।प्रखंड पोठिया में मतदान 29/11/2021 को 07ः00 बजे पूर्वा0 से 05ः00 बजे अप0 तक सम्पन्न होगा। मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारित करने हेतु सभी पेट्रोलिंग कम कलेक्टिंग पार्टी के मजिस्ट्रेट,पुलिस पदाधिकारी,जोनल दंडाधिकारी एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गए है। ज्ञातव्य है कि प्रखंड पोठिया में कुल 22 पंचायतों में 309 मतदान केंद्र बनाए गए है।174 पीसीसीपी प्रखंड में नियुक्त किए गए हैं। संबंधित प्रखंड में प्रत्येक पंचायत में दो के आधार पर कुल 44 सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा 23 जोनल और 12 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। कुल 274 भवन में मतदान केंद्र स्थित हैं। सभी पंचायत में एक अर्थात 22 ईवीएम क्लस्टर बनाया गया है। रिजर्व ई0वी0एम0 का रख-रखाव, बोर्डर सिलिंग, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य कार्याें के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए है। सीमावर्ती जिला होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पूर्व में ही सील किया गया है। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए कोविड अप्रोप्रियट बिहेवियर के आलोक में अतिरिक्त व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया गया है। नवम चरण पंचायत आम निर्वाचन 2021 हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष, अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना आपदा प्रबंधन कार्यालय में की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06456222090 है। हंटिंग लाइन 06456222092, 06456222094, 06456222095, 06456222096भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त आमजनों के लिए चुनाव से संबंधित जानकारी, सुझाव हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06456222080, 06456222081, 06456222082, 06456222083, 06456222084 है। इसी प्रकार पोठिया प्रखंड में प्रखण्ड स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। प्रभारी नियंत्रण कक्ष, त्रिपुरारी पाठक, प्रखण्ड सहायक शिक्षक रहेंगे, इनका दूरभाष संख्या 9472084147 है। इसके अतिरिक्त 9473427370, 9142121105 भी कार्यरत रहेंगे। साथ ही, निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी पोठिया निश्चल प्रेम के दूरभाष पर भी जानकारी दी जा सकती है। अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06456222400 है तथा आपूर्ति पदाधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 8210963608 है। यह नियंत्रण कक्ष प्रातः 06ः00 बजे से आयोग को अंतिम प्रतिवेदन भेजे जाने तक के लिए जारी रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष अनुमंडल नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के लिए कर्तव्य एवं दायित्वों को निर्धारण किया गया है।आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु नियंत्रण कक्ष में अग्निशाम दस्ता, बज्रवाहन आदि की व्यवस्था की गयी है। ब्रीफिंग में डीएम के द्वारा दिनांक 29.11.2021 को नवम चरण के अन्तर्गत निर्धारित मतदान की तिथि को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि वे विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से निरंतर सम्पर्क बनाये रखेंगे। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त सभी दिशा निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। ब्रीफिंग के तुरंत बाद सभी पीसीसीपी और अन्य मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र के लिए प्रस्थान किए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

error: Content is protected !!