सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार कक्ष में किशनगंज के कांग्रेस सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आजाद के अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों प्रखंड मुख्यालय के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सांसद ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की, मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने सांसद को सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। वही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों ने भी अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यालय के सभागार कक्ष में सांसद के समक्ष समस्याओं को रखा वहीं सांसद ने समस्याओं को संबोधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश भी दिया, स्वास्थ्य शिक्षा मनरेगा की योजना एवं अन्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही है महत्वकांक्षी योजना की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली गई।
