Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज में एबीवीपी ने चलाया सदस्यता अभियान

Sep 15, 2021

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बहादुरगंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहादुरगंज नगर इकाई द्वारा +2 रसल हाई स्कूल बहादुरगंज, आदित्य खुशी स्टडी पॉइंट, एसेन्ट स्टडी पॉइंट एवं बहादुरगंज के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान भारी संख्या में छात्र-छात्राओं को संगठन का सदस्य बनाया गया। इस दौरान नए सदस्यों को अभियान ज्ञान एवं एकता का संकल्प भी दिलाया गया। मौके पर अभाविप बहादुरगंज के नगर मंत्री धीरज सिन्हा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर विद्यार्थियों के बीच शिक्षा चरित्र व संस्कार के भाव को विकसित कर रहा है। इसलिए छात्र-छात्राएँ आज बड़ी संख्या में विद्यार्थी संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव विद्यार्थी परिषद को ही प्राप्त है, क्योंकि ज्ञान, शील और एकता इसका मूलमंत्र है। सभी सदस्यों ने कहा हमे विद्यार्थी परिषद संगठन से जुड़ना गौरव की बात है। नगर सह मंत्री काबुल सिन्हा एवं प्रखण्ड सदस्यता अबताब आलम ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब-जब देश के विश्वविद्यालयों में विध्वंसकारी शक्तियों ने आजमाने की कोशिश की है, तब तब हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं ने अन्दोलन कर रोकने का काम किया है। यही नही कोरोना काल में भी थर्मल स्कैनिंग, ऑक्सीजन लेवल की जांच, मार्क्स वितरण, सेनिटाइजर देकर समाज को कोरोना से भी उबारने का प्रयास किया है। हमारे लिए यह गौरव की बात है कि हम अभाविप के सदस्य हैं। इस दौरान मीडिया प्रभारी मानव सिन्हा, नगर सदस्यता उप प्रमुख अभिषेक सिन्हा, संतोष गणेश, कुमार, विक्रम शंकर सिंह, शिक्षक- मुकेश सिन्हा, अरुण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!