Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर डीएम व एसपी ने की बैठक

Oct 19, 2021

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अवसर पर छः पदों यथा जिला परिषद के सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, ग्राम कचहरी के सरपंच ,ग्राम पंचायत के सदस्य एवं ग्राम कचहरी के पंच हेतु किशनगंज जिला में सात चरणों में मतदान की तिथि निर्धारित है। चतुर्थ चरण अन्तर्गत किशनगंज प्रखंड का मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा संयुक्त रूप से मारवाड़ी कॉलेज में सभी पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट(पीसीसीपी), सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जोनल एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को संबोधित किया गया। प्रखंड किशनगंज का मतदान दिनांक 20.10.2021 को 07ः00 AM से 05ः00 PM तक सम्पन्न होगा। मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारित करने हेतु सभी पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गए। ज्ञातव्य है कि प्रखंड किशनगंज में कुल 10 पंचायतों में 150 मतदान केंद्र हैं जिनमे 4 सहायक मतदान केंद्र हैं। 89 पीसीसीपी किशनगंज प्रखंड में नियुक्त किए गए हैं। संबंधित प्रखंड में प्रत्येक पंचायत पर दो के आधार पर सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। रिजर्व EVM का रख-रखाव, बोर्डर सिलिंग, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य कार्याें के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए कोविड अप्रोप्रियट बिहेवियर के आलोक में अतिरिक्त व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया गया है। चतुर्थ चरण पंचायत आम निर्वाचन 2021 हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष, अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना आपदा प्रबंधन कार्यालय में की गई है। जिसका दूरभाष संख्या 06456222090 है। हंटिंग लाइन 06456222092, 06456222094, 06456222095, 06456222096 भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त आमजनों के लिए चुनाव से संबंधित जानकारी, सुझाव हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06456222080, 06456222082, 06456222083, 06456222081, 06456222084 है। इसी प्रकार किशनगंज प्रखंड में प्रखण्ड स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। प्रथम पाली 7549794960, द्वितीय पाली 7903873986 तृतीय पाली 9331885107 के लिए जारी किए गए है। यह नियंत्रण कक्ष प्रातः 06ः00 बजे से आयोग को अंतिम प्रतिवेदन भेजे जाने तक के लिए जारी रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के लिए कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्धारण किया गया है। आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु नियंत्रण कक्ष में अग्निशामक दस्ता, बज्रवाह आदि की व्यवस्था की गयी है।
ब्रीफिंग में डीएम ने दिनांक 20.10.2021 को चतुर्थ चरण के अन्तर्गत निर्धारित मतदान की तिथि को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि वे विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से निरंतर सम्पर्क बनाये रखेंगे। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त सभी दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। ब्रीफिंग के तुरंत बाद सभी पीसीसीपी और मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र के लिए प्रस्थान किए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!