सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी के राजगंज पुलिस ने 56 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जयंत दास (24) है। वह कूचबिहार का रहने वाला है। बताया गया है कि रविवार शाम को फाटापुकुर संलग्न इलाके में तलाशी के दौरान एक छोटा चार पहिया वाहन जब्त किया गया।
तलाशी के दौरान वाहन से 18 पैकेट में 56 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांजे को कूचबिहार से सिलीगुड़ी लाया जा रहा था। आरोपी को सोमवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
