• Tue. Dec 9th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवोत्तर, बिरनिया में अज्ञात चोरों ने चापाकल चोरी की घटना को दिया अंजाम।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवोत्तर, बिरनिया विद्यालय में लगे दो हैंडपंप को देर रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया। जहां घटना को अंजाम दिए जाने के उपरांत अज्ञात चोर मौके से फरार होने में सफल रहे। वहीँ घटना कि जानकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षा सेवक /तालीमी मरकज कर्मी के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अहले सुबह दी गई। जहां प्रधानाध्यापक के द्वारा घटना की लिखित शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बहादुरगंज के कार्यालय एवं बहादुरगंज थाना को दी गई।

वहीँ सूचना पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बहादुरगंज रेणु कुमारी ने विद्यालय परिसर पहुंचकर घटना के संदर्भ में जानकारी ली। वहीँ इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बहादुरगंज ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा लिखित शिकायत दी गई है वहीँ पुलिस मामले कि छानबीन में जुट गई है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर अग्रतर कार्यवाही की जायगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *