विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया, किशनगंज।
गलगलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग जगहों से नशे में धुत्त तीन शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जगुरुवार को गलगलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग जगहों से नशे में धुत्त तीन शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम पुलिस बल के साथ पीएसआई अजय कुमार द्वारा संध्या गश्ती के दौरान करीब 7.30 बजे डुबीडाँगी के पास दो व्यक्ति नशे की हालत में लड़खड़ाते और आपस में बड़बड़ाते चले आ रहे थे।तभी पुलिस जीप देखकर भागने लगे मगर पुलिस बल ने दोनों को दबोच लिया। दोनों से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम पुरन सदा(21) पिता-परमेश्वर सदा एवं भोला पासवान(22)पिता- आजाद पासवान दोनों साकिन-डुबीडाँगी थाना-गलगलिया जिला-किशनगंज बताया। वहीं दूसरी ओर बालूबाड़ी चौक के पास एक अन्य व्यक्ति नशे में बड़बड़ाता मिला जिसके मुँह से शराब की गंध आ रही थी और उसकी पहचान मोहन कामती उर्फ दीपक कामती (25) पिता- महेंद्र कामती साकिन-कालिकाडांगा थाना-गलगलिया जिला-किशनगंज के रूप में हुई।नशे की हालत में पकड़े गए आरोपियों को चिकित्सकीय जांच हेतु प्रा० स्वा० केंद्र ठाकुरगंज लाया गया एवं जांचोपरांत डॉक्टर ने शराब पिने की पुष्टि की। थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने बताया कि शराब पीकर शराब बंदी कानून का उलंघन करने को लेकर उक्त तीनों के विरुद्ध कांड सं- 08/2022 दर्ज कर उत्पाद अधिनियम की धारा 37 (सी) के तहत शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी सूरत में शराब पिने वालों व पीकर उपद्रव करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा।वहीं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी है।
