Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गलगलिया पुलिस ने हत्या मामले में फरार एक अभियुक्त को भेजा जेल

विजय गुप्ता, सारस न्यूज़, गलगलिया, किशनगंज।

गलगलिया पुलिस ने छोटे लाल मुर्मू हत्या कांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए अभियुक्त मुंशी मुर्मू पथरिया गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि इसके विरुद्ध थाना में हत्या का मामला दर्ज है। बताया कि इस कांड में मृतक छोटे लाल मुर्मू की पत्नी ने हत्या का मामला दर्ज कराते हुए कुल पाँच लोगों को अभियुक्त था जिसमें चार लोग पूर्व में ही जेल जा चुके हैं।वहीं मुंशी मुर्मू फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रिमांड के लिए कोर्ट भेजा गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि गलगलिया थाना क्षेत्र के पथरिया गांव के युवक छोटे लाल मुर्मू (मृतक) मजदूरी के लिए गया था और शाम तक घर नही लौटा। परिजन खोजबीन में लगे थे,लेकिन तीन दिनों तक उसका कोई सुराग नही मिल पाया था।वहीं गायब होने के चार दिन बाद मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर योगीटोला गांव स्थित चेंगा नदी में कुछ लोगो ने एक शव को पानी के ऊपर देखा। लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!