• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सरस्वती पूजा व शब-ए-बारात को लेकर गलगलिया थाना में शांति समिति की अहम बैठक।

ByHasrat

Jan 20, 2026

सारस न्यूज़, गलगलिया।

गलगलिया थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा एवं शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने की।

बैठक में दोनों पर्वों के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, आपसी समन्वय और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा और शब-ए-बारात भाईचारे के प्रतीक पर्व हैं, जिन्हें आपसी सहयोग और शांति के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और पर्व के दौरान शांति, स्वच्छता एवं नियमों के पालन पर जोर दिया। साथ ही डीजे, तेज आवाज में संगीत, भड़काऊ गतिविधियों और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई।

इस अवसर पर अमीर सोहेल, जियाबूल हक, अब्दुल रज्जाक, अनिसूल रहमान, गुलाम मुस्तफा, नितेश कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह और अरुण कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अंत में थाना अध्यक्ष ने सभी लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *