सारस न्यूज,किशनगंज।
ग्रीष्मकालीन पेयजल अभियान के तहत चलंत चापाकल मरम्मति।दल को जिला पदाधिकारी ने हरा झंडा दिखाकर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, किशनगंज अन्तर्गत सभी प्रखंडों में ग्रीष्मकालीन पेयजल अभियान के तहत चलंत चापाकल मरम्मति दल को जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा,झंडा दिखाकर सभी प्रखंडों के लिए रवाना किया गया है। इस दल के द्वारा सभी प्रखंडों में मरम्मति दल खराब चापाकलों का सर्वे करते हुए। मरम्मति कर लाभुक को पेयजल की समस्या से निराकरण किया जायेगा। इस अभियान के तहत लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, किशनगंज के नियंत्रण कक्ष को दूरभाष नं०. 06456-295069 पर आम नागरिक सूचना दे सकते है।
