सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज, पोठिया।
बुधवार को जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने पोठिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि कार्यालय में किसान सलाहकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर, बीते रविवार को आए आंधी-तूफान व भीषण ओलावृष्टि के कारण बहुत ही पैमाने पर फसलों को नुकसान की जानकारी ली साथ ही कई दिशा निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने बिहान एप्प पर विशेष जोड़ दिया। किसान-सलाहकारो को बिहान एप्प की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग द्वारा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से बिहान एप एवं डैस बोर्ड का निर्माण किया है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए मोबाइल और वेब आधारित ऐप को भी विकसित किया गया है जो रियल टाइम जानकारी एकत्रित करने में मदद करेगा। इसके साथ ही बिहान नामक यह प्लेटफाॅर्म विभाग को किसान और फसल की जानकारी प्रदान करने और डेटा-संचालित निर्णयों को सक्षम करने में भी सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि ऐप के माध्यम से फसलों के क्षेत्रफल, फसल क्षति, वर्षा एवं कीटनाशक की उपलब्धता के साथ-साथ इससे जुड़ी सूचना भी उपलब्ध कराई जाती है। उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी के साथ पूर्व विधायक कमरुल होदा भी उपस्थित थे। बैठक पश्चात जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा, पूर्व विधायक कमरुल होदा ने किसान सलाहकारो के साथ फसल क्षति का जायजा लेने हेतु प्रखंड के दामलबारी कोल्था, परलाबारी, पंचायत सहित विभिन्न गाँवो का दौरा कर स्थलीय जांच करते हुए फसलों की हुई क्षति का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमंत कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी रणधीर कुमार, इदु हुसैन, सहित सम्बंधित पंचायत के किसान सलाहकार उपस्थित रहें।
