Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ठाकुरगंज क्लब ग्राउंड में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

Sep 9, 2021

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ठाकुरगंज क्लब के द्वारा क्लब के करीब तीन एकड़ परिक्षेत्र में फैले निजी खेल मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में क्लब मैदान के चारों तरफ करीब 125 सागवान, अर्जुन आदि किस्म के पौधे गेबियन के साथ लगाए गए। गेबियन के साथ पौधे की आपूर्ति वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से उपलब्ध कराए गए थे। इस दौरान ठाकुरगंज क्लब के उपाध्यक्ष बाबुल दे ने कहा कि पुरा राष्ट्र स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में ठाकुरगंज क्लब ने भी अपने निजी खेल मैदान (क्लब ग्राउंड) में समाजहित में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। क्लब द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य समाज और आम लोगों को उनके निकटवर्ती क्षेत्रों में वृक्षारोपण की अधिक से अधिक पहल करने के लिए संवेदनशील बनाने तथा प्रेरित किया जाना है। उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना हमारा जीवन शून्य है। वृक्ष ना सिर्फ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते है, बल्कि कार्बन डाइआक्साइड जैसे हानिकारक गैसों को अपने अंदर अवशोषित करते हैं। जिसकी वजह से हमारे आस-पास का वातावरण शुद्ध और ताजी हवा का संचार होता रहता है। ठाकुरगंज क्लब के सचिव बीरबल महतो ने कहा कि दुनिया में किसी भी देश का वातावरण उस देश की वर्षा और वायुमंडलीय तापमान पर निर्भर करता है और किसी भी देश की वर्षा और वायुमंडलीय तापमान उस देश के वृक्षों पर निर्भर करता है। पेड़ों से वर्षा का संतुलन बना रहता है, जिससे समाज के हर वर्ग को फायदा होता है। क्लब के सशक्त कमिटि के सदस्य अजय कुमार राय ने कहा कि पौधारोपण का प्रचलन प्राचीनकाल से ही चला आ रहा है। सड़कों के किनारे बौद्ध भिक्षुओं, सम्राट अशोक, शेरशाह सूरी तथा मुगल बादशाहों के द्वारा भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। बढ़ती हुई जनसंख्या तथा जंगलों पर पड़ने वाले दबाव को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण कार्य को महत्त्व देना होगा  वृक्षों का हमारे जीवन में अमूल्य योगदान है। जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरुरत है। जल, जंगल और जमीन तीनों उसके प्रमुख आधार हैं। वहीं इस मौके पर वन विभाग के कर्मी मनोज उरांव, पूर्व सचिव जयंत लाहिड़ी, क्लब के सदस्य विकास पाल, सह-कोषाध्यक्ष व क्लब के कप्तान आयन चौधरी, फील्ड इंचार्ज परिमल देवनाथ, संयुक्त सचिव सौरभ दे, बप्पी मंडल, क्लब के उपकप्तान विशाल राय, गोपाल साहा, बादल कुंडू, आशीष आचार्यजी सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!