Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आजादी के अमृत महोत्सव पर गुवाहाटी से निकली साइकिल रैली पहुंची एसएसबी के रानीडांगा हेडक्वार्टर, कल पहुंचेगी ठाकुरगंज स्थित एसएसबी 19 वी बटालियन मुख्यालय

Sep 3, 2021

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

देशभर में विभिन्न तरह के आयोजन कर आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। इस मौके पर एसएसबी द्वारा गुवाहाटी से दिल्ली तक 1885 किमी की दूरी तय करने को लेकर साइकिल रैली निकाली गई। यह साइकिल रैली शुक्रवार को गुवाहाटी से चलकर सिलीगुड़ी पहुंची । सिलीगुड़ी पहुंचने पर गजलडुबा में एसएसबी सिलीगुड़ी मुख्यालय के महानिरीक्षक श्री बंदोपाध्याय द्वारा साइकिल सवारो का स्वागत किया गया। शुक्रवार को श्री बंदोपाध्याय के नेतृत्व में साइकिल रैली 41वीं वाहिनी रानीडांगा हेडक्वार्टर कैम्प में पहुंची। जहां एसएसबी मुख्यालय के उप महानिरीक्षक श्री. थॉमस चाको , कमाडेंट सुभाष चंद नेगी , अन्य एसएसबी अधिकारियों व जवानों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मालूम हो कि स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के मौके पर उक्त साइकिल रैली आयोजित की गई थी, जो अब बिहार व उत्तरप्रदेश होते हुए दिल्ली पहुंचकर संपन्न होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!