Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उपविकास आयुक्त मनन राम ने ड्रेगन फ्रुट की खेती का किया मुआयना

Nov 7, 2021

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज उप विकास आयुक्त मनन राम ने रविवार को ठाकुरगंज में हो रही ड्रेगन फ्रूट की खेती का निरीक्षण किया। लगभग 5 एकड़ में फैली  ड्रैगन फ्रूट की खेत जैन एग्रो फार्म पहुंचे डीडीसी ने खेती करने की विधि की जानकारी ली।  ठाकुरगंज में  लेटिन  अमेरिकन फल ड्रेगन फ्रूट की हो रही खेती का जायजा लेने के दौरान उत्साहित्त  उप विकास आयुक्त मनन राम  ने कहा कि ड्रेगन फ्रूट की हो रही खेती से आने वाले समय में जिले में कृषि क्रांति के संकेत माने जा रहे हैं। उन्होंने कहा की कृषि के मामले में वे ही किसान सफल हो सकते है जो प्रयोगों में विश्वास करते है। आज ठाकुरगंज में ड्रेगन फ्रूट की खेती के जरिए किया जा रहा एक नया  प्रयोग आने वाले दिनों में लोगो को एक नई राह दिखायेगा। उन्होंने कहा कि ड्रेगन फ्रूट निश्चित ही लाभदायक खेती है। जरूरत इस बात की है कि लोगों को इस खेती के प्रति जागरूक किया जाए और खेती की विधि भी बताया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस खेती को करके और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए ताकि यँहा के किसान भी इस खेती से जुड़कर फायदा उठा सकें और वह आत्मनिर्भर भी बन सके। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार, अंचलाधिकारी ओम प्रकाश भगत आदि भी मोजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!