ठाकुरगंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ठाकुरगंज शिवानंद भवन विधार्थी परिषद कार्यालय में 73 वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम नगर मंत्री राहुल पासवान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की तैल चित्र पर माल्यार्पण किया व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अभाविप विश्वविद्यालय संजोजक रितेश यादव, नगर मंत्री राहुल पासवान, पूर्व कार्यकर्ता सह सीनेट सदस्य अमित सिन्हा ने अभाविप के 73 वर्ष के इतिहास से वर्तमान तक प्रकाश डाला उन्होंने कहा की अभाविप स्थापना दिवस पर सात दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगी। मौके पर पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज झा, मन्नू साह, विजय राजभर, मनोज भगत, कन्हैया यादव, दीपक कुमार आदि उपस्थित हुए।