बीरबल महतो, सारस न्यूज, ठाकुरगंज।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एसएसबी 19 वीं वाहिनी ठाकुरगंज के द्वारा चलाए जा रहे नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत शहीद मणिकंदन पी. स्मृति में निमित छः दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन मैच का आयोजन पाठामारी और गांधी मैदान ठाकुरगंज में किया गया। चतुर्थ दिन के फुटबॉल का आगाज 19 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट जयप्रकाश के द्वारा किया गया। इस मौके पर ठाकुरगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।
पहला मैच उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाठामारी और हाई स्कूल ठाकुरगंज के बीच खेल गया जो हाई स्कूल ठाकुरगंज ने विजय हासिल की। दूसरे मैच में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधाबाड़ी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरागीझाड़ के बीच खेला गया, जिसमें उत्क्रमिक मध्य विद्यालय बैरागीझाड़ विजयी हासिल किया और अपना स्थान फाइनल के लिए पक्का किया मैच जो कि शनिवार को ठाकुरगंज नगर स्थित गांधी मैदान खेला जाएगा।
वहीं दूसरी ओर पाठामारी में खेल का आरंभ सहायक कमांडेंट डॉ. भरत चौधरी द्वारा किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल ठाकुरगंज और सुबाबाई मध्य स्कूल ठाकुरगंज के बीच प्रतियोगिता हुआ जिसमें प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल,ठाकुरगंज विजय हासिल की और दूसरे मैच आदर्श मध्य विद्यालय ठाकुरगंज और उत्क्रमिक मध्य विद्यालय बैरागीझाड़ के बीच खेला गया जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरागीझाड़ विजय घोषित हुआ और फाइनल के लिए अपना स्थान पक्का किया।

इस कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के सहायक कमांडेंट डॉ. भरत चौधरी सहित एसएसबी के जवान एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
