Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गौरव गुप्ता की अध्यक्षता में ठाकुरगंज जैन भवन में भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Jul 18, 2021

राजीव कुमार, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज

ठाकुरगंज:- भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक ठाकुरगंज नगर के जैन भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं डॉक्टर दीनदयाल उपाध्याय जी के तेलिया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम गीत गा कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, भाजपा नेता अनिल महाराज, व्वसाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश करनानी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनुपम ठाकुर, पूर्व नगर महामंत्री जयंत गांगुली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष द्रोपति देवी, विजय शर्मा ने संगठन को मजबूती प्रदान हेतु कहा कि संगठन को हम सभी मिलकर संगठित करें एवं पार्टी की पंचनिष्ठा के साथ चले भाजपा सिर्फ राजनीतिक दल ही नही वल्कि राष्टीयहित कि विचारधारा वाली संगठन है। भाजपा एक मर्यादित पार्टी है अतः सभी को एक दूसरे का पूरक बन संगठन को मजबूत बनाना है। संगठन में आगामी होने वाली कार्यक्रमों में वृक्षारोपण, मन की बात कार्यक्रम जैसे विषयों पर बात की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नगर उपाध्यक्ष जनश्रुति कुमार, नगर उपाध्यक्ष आशालता हेंब्रम, नगर महामंत्री हरि कुमार पंडित, महामंत्री संदीप शर्मा, नगर मंत्री संजीव साह, नगर मंत्री गोपेश यादव, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अंजलि मंडल, पिछड़ा मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष रमेश लाल, मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ नगर संयोजक धर्मेंद्र दास, बूथ अध्यक्ष जगत ठाकुर, रामचंद्र गणेश, सुनील पांडे, भाजपा नेता सिफाई यादव, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला संयोजक विमल सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री विवेक साहा, सन्नी झा, कला संस्कृति मंच प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा व्यवसाय प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक अजय राय, बाबुल दे, साजन जैस्वाल, प्रदीप साह, लाल किशोर शर्मा, भाजपा नेत्री पूर्व महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष साधना हालदार, महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष नीतू महाराज, बच्ची देवी, ललिता देवी, रीता देवी, विजय झा, कमल क्लब सहसंयोजक पवन गुप्ता, बिट्टू मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता श्री अनिल महाराज
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!