राजीव कुमार, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।
बुधवार का दिन पुरे ठाकुरगंज वासियों के लिए दुखद खबर लेकर आया। चुरली पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रीना देवी के पुत्र जागृत कुमार उर्फ़ छोटु की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। इस खबर से पूरा गांव और जो भी सुना वो हतप्रभ रह गया। सभी के मुंह से बस यही निकल रहा था की “हे ईश्वर यह क्या हो गया”
छोटू अपने घर से बाइक से निकला था और प्रचार गाड़ी को बुलाने जा रहा था। थोड़ी दूर आगे जाकर गिर गया। डॉक्टर को दिखाया गया उसके बाद उसे घर ले आया गया। फिर तबीयत खराब होने के बाद उसे फिर डॉक्टर के पास ले जाने के क्रम में मौत हो गई।
कुछ दिन पहले ही छोटू के पिता चुरली पंचायत के पूर्व मुखिया राजीव पासवान की मृत्यु हो गयी थी। अभी परिवार के लोग उस सदमे से उबरे भी नहीं थे की यह बेहद दुखद घटना हो गयी। परिवार के साथ साथ पूरा गांव इस दुखद खबर से गमगीन है।

