सारस न्यूज, किशनगंज।
बुधवार को ठाकुरगंज नगर स्थित गांधी मैदान के समीप गणेश भवन में बीआरओ सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से ठाकुरगंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के रुप में उत्तम दास को चयन किया गया। बीआरओ सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी ने कहा कि जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्तम दास पर दोबारा भरोसा जताया है। वे इस पद बड़े ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। इनकी प्रखंड अध्यक्षता कार्यकाल में ही 2019 में लोकसभा एवं 2022 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व महागठबंधन ने बेहतर प्रदर्शन किए हैं। वे आगे भी पार्टी के कार्यों पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे और कांग्रेस पार्टी और भी मजबूत होगी। उन्होंने नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष उत्तम दास को प्रखंड संगठन का विस्तार करते हुए दोबारा प्रखंड अध्यक्ष के चयन पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष इमाम अली, जिला उपाध्यक्ष रमेश जैन, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तेज नारायण यादव, जिला महासचिव मो. सलीमउद्दीन, मो. सईद जाफरी, मो. अनवारुल हक, मो. अयूब, मो. मेराज, हम्माद अशर्फी, प्रदीप यादव, मो एनुल, मो मुजीब, मो जाबिर, मो इब्राहिम, गणेश राय, मुस्ताक, अजीजुल, रामचंद्र यादव सहित आदि अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद थे।
