Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज के कई गाँवों में “वनवासी कल्याण आश्रम” के जिला अध्यक्ष द्वारा गरीब वनवासियों के बीच कंबल का किया गया वितरण

Jan 2, 2022

विजय गुप्ता, सारस न्यूज़, किशनगंज।

ठाकुरगंज प्रखंड के विभिन्न गाँवों में रविवार को वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष श्री उत्तम मित्तल के द्वारा गरीब वनवासियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। प्रखंड के मलाकाटा, पथरिया, पतलाभाषा, धापोडांगी एवं डहुआडांगी माली टोला के 135 गरीब वनवासी महिला और पुरुष को कंबल बाँटा गया। इस मौके पर श्री उत्तम मित्तल ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम कई दशकों से जनजातियों के बीच में सेवा कार्य कर उनका जीवन, उनकी संस्कृति और परंपरा बचा रही है, जिससे उनकी अस्मिता बरकरार रहे। उन्होंने गांव के लोगों से नशापान को त्यागकर बच्चों की शिक्षा पर जोर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सोच के साथ हमें समाज को आगे ले जाने की चिंता करना चाहिए। इस कार्यक्रम में उनके साथ मुख्य रूप से पुर्व मुख्य पार्षद एवं भाजपा नेता ठाकुरगंज देवकी अग्रवाल, वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष श्री उत्तम मित्तल के साथ उनकी धर्मपत्नी भी शामिल थी। वहीं समाज सेवी नंदु गारोदिया, वनवासी कल्याण आश्रम के प्रमुख मुकेश हेम्ब्रम, भाजपा कार्यकर्त्ता अरुण सिंह एवं वनवासी कल्याण आश्रम के दर्जनों कार्यकर्त्ता भी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!