सारस न्यूज, वेब डेस्क।
बिहार में उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ आज संपन्न हो गया। बिहार में चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महा पर्व ‘चैती छठ’ 25 मार्च से शुरू हुआ।
साल में दो बार चैत्र और कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष में महापर्व छठ व्रत होता है, जिसमें श्रद्धालु भगवान भास्कर की अराधना करते हैं। छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन आज राजधानी पटना समेत ठाकुरगंज के अन्य हिस्सों में हजारों महिला और पुरुष व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
