Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज नाईं संघ ने जननायक कर्पुरी ठाकुर की मनाई 98वी जयंती

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।

सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पिछड़ों के नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वी जयंती ठाकुरगंज नाई संघ द्वारा स्टेशन रोड में नाई संघ अध्यक्ष कारी ठाकुर की प्रतिष्ठान में मनाई गई। कोविड-19 के मद्देनजर गाईडलाइन का पालन करते हुए सादगी पूर्ण तरीके से जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाई संघ के अध्यक्ष कारी ठाकुर ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित सदस्यों ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर उपस्थित नाई संघ के अध्यक्ष कारी ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नाई संघ ठाकुरगंज द्वारा स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई जाती हैं परंतु इस वर्ष कोरोना की बीमारी के कारण सादगी पूर्वक मनाई गई जिसमे कोविड-19 गाईडलाइन का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान बिहार के समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है, में नाई जाति में हुआ था।

कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पिछड़ों के नेता के साथ साथ सबो में लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था। उन्होंने कहा कि जननायक के पिता गोकुल ठाकुर के पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपने पारंपरिक पेशा नाई का काम करते थे। भाजपा नेता बिजय शर्मा और अमित सिन्हा ने कहा कि भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। वह 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे। डॉ. राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण को कर्पूरी ठाकुर अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। इनका निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ था। इस मौके पर ठाकुरगंज नाई संघ अध्यक्ष कारी ठाकुर, कमिटी सदस्य लक्ष्मण ठाकुर, बंगाली ठाकुर, रवि ठाकुर सहित पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, भाजपा नेता बिजय शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष मनमोहन साह, शिवजी चौधरी, अशोक साह, सूरज गुप्ता आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!