Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में छः घंटे का अखंड संकीर्तन बाबा नाम केवलम का किया गया आयोजन।

सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

रविवार को ठाकुरगंज नगर के वार्ड नं चार फौदारबस्ती स्थित आनंदमार्गी राजेश भारती के आवास में 06 घंटे का अखंड संकीर्तन बाबा नाम केवलम का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा नाम केवलम के जयकार से कीर्तन स्थल के आसपास का वातावरण भक्तिमय माहौल में परिवर्तित हो गया। अखंड संकीर्तन को सफल बनाने के लिए नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों के आनंदमार्गियों की भी सहभागिता रही। इस दौरान आचार्य लीलाघीशानंद अवधूत ने कीर्तन के बाद आयोजित प्रवचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कीर्तन का अर्थ ही होता है कि समाज के कोलाहलपूर्ण वातावरण को आनंदमय बनाना। भक्ति का उदगार जगने पर पाप शक्ति का अंत होता है और लोगों के मन में सुख और शक्ति का माहौल पैदा होता है। जीवन हर्षोल्लास से ओतप्रोत होता है। उन्होंने बताया कि बाबा नाम केवलम अष्टाक्षरी मंत्र आनंद मार्ग के गुरुदेव श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने जीवो के कल्याण हेतु दिए हैं। इस मंत्र के जाप करने से मन का भय खत्म होता है। मन को शांति मिलती है। मानसिक चिंता को समाप्त करता है। बाधाएं कट जाती है और आनंद की अनुभूति होती है। पारिवारिक जीवन सुखमय होता है। कीर्तन समापन के उपरांत आनंद मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान सुमन भारती ने भक्ति महिमा पर प्रवचन देते हुए विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस मौके पर बहादुरगंज सर्किल इन्स्पेक्टर अमर प्रसाद सिंह, कृष्णा कुमार सिंह, चयन कुमार, नीरज यादव, अमोद साह, विद्यानाथ यादव, प्रकाश मंडल, राजेश भारती, योगेश भारती, तारामनी महतो, सरस्वती देवी, मंगला देवी, हिलसरी देवी, सरिता देवी, पुष्पा देवी, हेमा देवी व बड़ी संख्या में आनंदमार्गीयों ने भाग लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!