Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में रामनवमी के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन एवं शोभायात्रा निकालने की तैयारी जोरों पर, पुरे नगर क्षेत्र में लगाए जा रहे हैं झंडा व बैनर।

Mar 26, 2023 #रामनवमी

सारस न्यूज, किशनगंज।

ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में रामनवमी के अवसर भगवान श्रीराम जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर है। श्रीराम भक्त मंडल ठाकुरगंज के सदस्य द्वारा शोभायात्रा की तैयारी हेतु सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। श्रीराम भक्त मंडल आयोजन समिति के संरक्षक अनिल महाराज, अमित कुमार सिन्हा, अध्यक्ष विवेक साह, सचिव रितेश यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम नवमी के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया। आगामी 30 मार्च को श्री राम नवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो श्रीराम जानकी मंदिर, भातढाला से ठाकुरगंज बस स्टैंड, मैन रोड, मस्तान चौक, सोनारपट्टी होते हुए न्यू कॉलोनी, क्लब मैदान मे समापन होगी। जहाँ भक्तों को महाप्रसाद वितरण कराया जायेगा। शोभायात्रा को लेकर पुरे नगर पंचायत क्षेत्र में झंडा व बैनर लगाने की कार्य वार्ड स्तर पर लगाया गया है। सबों ने कहा कि ठाकुरगंज नगर को पताका व झंडा से सजाने का कार्य शुरू है। जिसमे वार्ड स्तर से महिला व पुरुष भाग लेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों से भी भगवान रामभक्त शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसी क्रम में 29 मार्च को गांधी मैदान ठाकुरगंज में संध्या समय भजन व जागरण का कार्यक्रम का आयोजन होगा।

वहीं दूसरी ओर श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरगंज के वरिष्ठ सदस्य सुमन भारती ने बताया कि राम नवमी के पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में भगवान श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 24 घंटे का हरि नाम संकीर्तन आयोजित की जाएगी। तदुपरांत 31 मार्च को अष्टयाम समप्त होने एवं विसर्जन विधि समाप्त होने के उपरांत सभी रामभक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं श्रीरम जन्मोत्सव को तैयारी में सन्नी झा, आलोक कुमार, मन्नू साह, ललित साह, मधुमिता सोम, पुष्पराज सिंह, बिट्टू साह, अमृत मंडल, मुखिया अनुपमा देवी, अमरजीत चौधरी, अजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, विजय गुप्ता, राहुल पासवान, लक्ष्मण झा, आनंद गोस्वामी, पप्पू गुप्ता, अंजय चौधरी, विवेक कश्यप, अजीत साह, पवन भट्ट आदि तो श्री राम जानकी मंदिर कमिटी के प्रो दिलीप कुमार यादव, दीपक यादव, सकलदेव पासवान, ब्रजेश सिंह, विजय यादव आदि सक्रिय दिख रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!