सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
रामनवमी के अवसर पर रविवार को ठाकुरगंज नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से पुरा ठाकुरगंज नगर क्षेत्र गूंज उठा। नगर की सड़कों पर राम भक्तों का भारी जनसैलाब देखने को मिला। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। भीड़ पर फूलों की बारिश भी की गई। खासकर जुलूस में युवा व महिला रामभक्तों ने नगर की गली-गली को जय श्रीराम के नारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगर के सभी विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम चलता रहा तथा जुलूस के आयोजक श्रीराम भक्त मंडल ठाकुरगंज के द्वारा सभी मंदिरों को फूलों से सजाया गया। सुबह करीब 11 बजे नगर के भातढाला में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरगंज से विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम जानकी मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा कस्टम ऑफिस, रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव, हॉस्पिटल चौराहा, महावीर स्थान, मस्तान चौक, एसबीआई शाखा, नेहरू रोड, ठाकुरगंज बाज़ार दुर्गामंदिर, जगन्नाथ मन्दिर, श्री हरगौरी शिवालय, सोनारपट्टी, न्यु कॉलोनी होते हुए क्लब मैदान ठाकुरगंज पहुंची। यहां भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण आयोजक समिति के द्वारा की गई। इस दौरान राम भक्तों का जनसैलाब नगर की सड़कों पर उतर गया और शुरू हुआ शोभायात्रा के नगर भ्रमण का कार्यक्रम।

शोभायात्रा में आयोजक समिति के द्वारा झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान आकर्षक फूलों से सजे रथ पर बैठे भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, श्रीराम व रामभक्त हनुमान जी के रूप में कलाकार आकर्षण का केंद्र बने थे। इसके अलावा समिति के द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर भगवा रंग की पगड़ी, टोपी, गमछा व कुछ लोग तो पूरे वस्त्र ही भगवा रंग के धारण किए थे। शोभायात्रा में शामिल रथ व वाहनों पर लगे भगवा झंडा वातावरण को सुशोभित कर रहे थे। सभी समिति के सदस्यों व रामभक्तों के हाथों में भगवा ध्वज लहरा रहा था। शोभायात्रा के दौरान जय श्री राम के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा भी लग रहा था। जिससे भगवान राम की भक्ति के साथ देश भक्ति की गंगा भी पूरे नगर में बह रही थी। शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों के सेवा के लिए कई संस्थाओं व भक्तों के द्वारा जगह जगह पर पानी, शरबत, दूध, दही आदि की भी व्यवस्था की गई थी।

शोभायात्रा में नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, पुर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, पूर्व नपं अध्यक्ष देवकी प्रसाद अग्रवाल, नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल, बेसरबाटी की मुखिया अनुपमा देवी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि गुलाम हसनेन, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली सिंह, पुर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा, सिपाही यादव, पुर्व मुखिया तरुण सिंह, दिनानाथ पाण्डेय, करण सिन्हा आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।
शोभायात्रा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु बीडीओ सुमित कुमार, सीओ ओमप्रकाश भगत, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, थानाध्यक्ष मोहन कुमार, एसएसबी डिप्टी कमांडेंट सर्वेश सिंह, बीपीआरओ राजेश कुमार, बीएसओ राजीव केसरी, पाठामारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार मंडल, पौआखाली थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, प्रशिक्षु दारोगा संजना प्रसाद, पूजा कुमारी, आनंद कुमार व जितलेश कुमार, एएसआई उमेश कुमार, विजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, नथुनी ठाकुर, विनोद कुमार आदि सहित एसएसबी की विशेष दस्ता व बिहार पुलिस के जवान काफी मुस्तैद रहे।

शोभायात्रा को सफल बनाने में आयोजक समिति श्रीराम भक्त मंडल ठाकुरगंज के अध्यक्ष अनिल महाराज, राजेश करनानी, अमित सिन्हा, विवेक साहा, रितेश यादव, राहुल पासवान, पुष्पराज सिंह, सन्नी झा, विशाल गुप्ता, चंदन चौधरी अभिषेक पोद्दार, मोंटी गुप्ता, मन्नू साह, अमृत मंडल, बिट्टू साह, गोविंद साह, अतुल सिंह, सुरज गुप्ता आदि सदस्यों ने अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन किया।
