बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।
नगर स्थित स्वामी विवेकानंद बस पड़ाव, ठाकुरगंज में विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले, देश के आध्यात्मिक गुरु व युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद की 159 वी जयंती कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए बड़ी सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर सभी अतिथियों व गणमान्य नागरिकों ने बारी-बारी से सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष ने कहा कि देश के युवाओं के बेहतर भविष्य और सही मार्ग के चयन के लिए स्वामी विवेकानंद ने परम ज्ञान दिया। स्वामी विवेकानंद का निधन महज 39 साल की उम्र में हो गया था और 30 वर्ष के कम उम्र में ही वस्वामी विवेकानंद ने अमेरिका में आयोजित धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपने अनमोल वचनों से सभी को प्रभावित किया। उनके अधिकतर भाषण युवाओं को संबोधित करते हुए होते थे, इसलिए हम सभी स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर स्थानीय युवाओं ने लोगों के बीच मास्क का वितरण किया एवं हाथों को सेनेटाइज कर कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन करने हेतु लोगो को जागरूक किया।
इस मौके पर उपमुख्य पार्षद संजय यादवेन्दु, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, वरिष्ठ नागरिक नंद किशोर गाड़ोदिया, टीसीसी अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह व खालिक अंसारी, भाजपा नेता अमित सिन्हा, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुभाष यादव, प्रशांत पटेल, संजय सिन्हा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह, अजय राय, शान्तु मंडल, अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय गुप्ता, कन्हैया यादव, चंदन चौधरी, परमजीत मंडल, पवन गुप्ता, चंद्रकांत गौतम, रमन चौधरी, गोपेश यादव बिट्टू साह, बादल कुंडू, अरूप कुंडू, शंकर पोद्दार, पप्पू साह आदि ने बारी बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
