शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।
शुक्रवार को किशनगंज पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष लंबित कांडों की समीक्षा करने ठाकुरगंज पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ठाकुरगंज सर्किल के सभी थानाध्यक्षों के साथ कांडों की समीक्षा किए एवं थानों में लंबित पड़े कांडों का जल्द निष्पादन का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने कहा कि लंबित कांड जिसमें की कार्रवाई बाकी है उसका निरीक्षण किया जाए। इस अवसर पर जनता के जो दो सहयोगी थे जिन्होंने हाल ही में पुलिस का सहयोग कर अपराधी को पकड़ने में मदद किया था, उसे किशनगंज पुलिस के तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर कानून व्यवस्था की चाक-चौबंद तैयारी चल रही है। सभी को अलर्ट करा दिया गया है, सभी जगह गस्ती पेट्रोलिंग ठीक से की जा रही है। सीमा पर विशेष सुरक्षा का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने कहा कि जिले में क्राइम रेट घटा हैं। इस अवसर पर जन कल्याण मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल एवं जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक अनिल महाराज, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रमोद राज चौधरी, राजद नेता मुस्ताक आलम ने पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष का ठाकुरगंज आगमन पर उन्हें बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष सर्किल इस्पेक्टर, गलगलिया थानाध्यक्ष, पौआखाली थाना अध्यक्ष, सुखानी थाना अध्यक्ष, पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष इत्यादि थानाध्यक्ष मौजूद थे।
