बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।
दुर्गा पूजा में सरकार द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी पूजा पंडाल को गाइडलाइन दिया गया है।जिसके अनुरूप सभी पूजा समिति इस अभियान में लगे हुए हैं। इसी क्रम में में दुर्गापूजा आयोजन करने वाली ठाकुरगंज की मिलन संघ पूजा समिति शिव मंदिर रोड ठाकुरगंज के सदस्यों ने कोविड 19 से बचाव हेतु जागरूकता संदेश फैलाने के लिए बैनर बनाया है जिसके माध्यम से पूजा में आने वाले भक्तो को अभी से जानकारी मिल सकेगी। पूजा समिति के संयोजक अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि कोविड19 के जागरूकता संदेश में सभी भक्तो से आग्रह किया गया है कि दुर्गापूजा में आने वाले सभी भक्त कोविड 19 की प्रथम या द्वितीय डोज अवश्य लेकर आए। मास्क पहनकर आए। एक दूसरे से दो गज की दूरी का पालन करे। अपने आसपास साफ सफाई रखे। अपने हाथो को साबुन से नियमित रूप से धोए व सेनेटाइजर नियमित रूप से उपयोग करें।किसी को भी बुखार-खासी हो तो घर में आराम करे और चिकित्सक से परामर्श ले। अपने आसपास गन्दगी नहीं फैलाए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए दुर्गापूजा उत्सव का आनंद लें। वहीं उक्त जागरूकता अभियान के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष नंद किशोर गाड़ोदिया, सचिव उत्तम दास, सदस्य मुरारी गाड़ोदिया, शांतनु मंडल, पंकज झा, गौरव गाड़ोदिया, राहुल यादव, यश झा, बबाई, राहुल पासवान, विकास यादव, ऋतिक यादव, कृष्णा यादव, शुभम साह, रोहन राय, मनीष यादव, आदित्य राय, अभी राय, प्रिंस झा आदि मौजूद रहे।