शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।
ठाकुरगंज नगर पंचायत में भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह व प्रखंड के चुरली पंचायत में युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण झा व अन्य की अध्यक्षता में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 99वीं मन की बात एपिसोड सुना गया। जिससे नगर अध्यक्ष अतुल सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह सिंह एवं युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण झा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 99वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अंगदान को लेकर लोगों को जागरुक किया और देश की तरक्की में नारी शक्ति के योगदान की अहमियत बताई। कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने देश के 12 राज्यों के लोगों से बातचीत की। इसमें प. बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले को भी शामिल किया गया है। यह समुद्र किनारे बसा एक पर्यटन स्थल है। यहां पर बहुत बड़ी संख्या में मछुआरे रहते हैं।
अंगदान के प्रति लोगों को किया जागरुक:
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के तहत लोगों को अंगदान के प्रति जागरुक करते हुए 39 दिनों में ही इस दुनिया को छोड़कर जाने वाली अबाबत के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने बताया कि अबाबत एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और उसके माता-पिता ने उसके निधन के बाद उसके अंगदान करने का बड़ा ही साहसिक और प्रेरणादायक फैसला लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अबाबत के माता-पिता से फोन पर बात भी की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में अंगदान के प्रति जागरुकता बढ़ रही है। 2013 में हमारे देश में अंगदान के पांच हजार से भी कम मामले थे लेकिन 2022 में यह संख्या बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने अंगदान को बढ़ावा देने के लिए 65 साल से कम आयु की सीमा को भी खत्म करने का फैसला किया है।
वहीं इस मन की बात कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, बिजली प्रसाद सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, लक्ष्मण झा ठाकुरगंज ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद अमित सिन्हा, निरज सहनी उपाध्यक्ष, मिथुन कुमार पासवान महामंत्री, राजा पासवान, लुडो पासवान, मन्नु पासवान, सूरज कुमार पासवान, शंकर पासवान, विशाल कुमार पासवान, प्रेम पासवान, गौरव कुमार पासवान, मनिष कुमार पासवान, संजीव कुमार, रितेश राज यादव इत्यादि मौजूद थे।
