शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।
भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज नगर व ग्रामीण मंडल के नव मनोनित पदाधिकारी की बैठक जैन धर्मशाला ठाकुरगंज में हुई। जिसकी संयुक्त अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अतुल सिंह व धर्मलाल सिंह ने किए। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदे मातरम गीत से हुई जिसमे उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न भीम राव अंबेडकर, पंडित दिन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि आगामी तीस अप्रैल को प्रधानमंत्री जी को सौवीं मन की बात बूथ स्तर पर सुने। उन्होंने मोदी ऐप व सरल ऐप डाऊनलोड कर भाजपा से जुड़कर मन की बात सुने। भाजपा ठाकुरगंज नगर की नई कमिटी की घोषणा हुई जिसमें उपाध्यक्ष अजय राय, शंभू लाल राय, प्रदीप जैन, अंजली मंडल, बबलू दास, साधना हालदार, महा देवाशीष विश्वास, सन्नी झा, मंत्री के रूप में पूनम देवी, कृति देवी, गोपेश यादव, विकी गणेश, पुष्प राज सिंह, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नाम की घोषणा हुई। ग्रामीण मंडल में उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, दिनेश साह, नागेंद्र सिंह, गणेश सिन्हा, शैलेंद्र सिंह, संध्या सिंह, महामंत्री बासु सिंह, दिनेश साह, कोषाध्यक्ष हरी पद सिंह, सहित छः मंत्री की घोसना हुई।
बैठक में भाजपा नेता देवकी अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपम ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, भाजपा नेता सिपाही यादव, राजेश करनानी, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल महराज, नरेश साह, पार्षद अमित सिन्हा, मनमोहन साह, विजय शर्मा, विधानसभा चुनाव प्रबंधन सजोजक विपल कर्मकार व भाजपा कार्यकर्ता सह पार्षद दिलीप सिंह यादव, प्रदीप साह, दीपक गणेश, अनिल साह, चांदना मजूमदार, संदीप शर्मा, बिट्टू साह, अमृत मंडल, खोखा सरकार, लालू पासवान, सुभाष यादव, बिनोद पासवान, लक्ष्मण झा, ग्रामीण पूर्व महामंत्री ललित सिंह, पायल आचार्य, कन्हैया यादव, राजा कुंडू, सचिन झा आदि उपस्थित रहे।
