शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज, ठाकुरगंज।
पंचायत आम निर्वाचन 2021 के नवम चरण पोठिया प्रखंड में 05 बजे अपराह्न तक के मत प्रतिशत(अनंतिम) निम्न प्रकार है-
पुरुष 65.46% लगभग
महिला 75.52% लगभग
कुल 70.49% प्रतिशत लगभग
नोट -कई बूथ पर मतदान जारी है।आंकड़े बदल सकते है।
==================================
पंचायत आम निर्वाचन 2021 के नौवां चरण पोठिया में 01 बजे अपराह्न तक के मत प्रतिशत आंकड़ा जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त है,जो निम्न प्रकार है-
पुरुष 48.09%
महिला 55.85%
कुल 51.97% प्रतिशत(अनंतिम)
==================================
01:00 PM IST
पंचायत आम निर्वाचन 2021 के नवम चरण पोठिया में 11 बजे पूर्वाह्न तक के मत प्रतिशत निम्न प्रकार है-
पुरुष 31.13%
महिला 32.84%
कुल 31.98% प्रतिशत(अनंतिम)
==================================
नवम चरण में पोठिया प्रखंड में पंचायत आम निर्वाचन हेतु सभी छः पदो पर मतदान प्रातः 07 बजे से शांतिपूर्ण ,स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में प्रारंभ हुआ। पोठिया प्रखंड के अति संवेदनशील 39 मतदान केंद्र का लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा निगरानी रखी जा रही है। सभी 309 बूथ पर मतदाताओं का बायोमेट्रिक पद्धति द्वारा सत्यापन करने की व्यवस्था किया गया है। मतदाताओं में काफी उत्साह है और सुबह से ही लोग घर से निकलकर अपने मतदान केंद्र पर मतदान हेतु पंक्तिबद्ध है। सभी बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात है। 174 पीसीसीपी ,44 सेक्टर पदाधिकारी,23 जोनल ,12 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए है।सभी के साथ पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल टैग्ड है।
09 बजे पूर्वाह्न तक के मत प्रतिशत(अनंतिम) निम्न प्रकार है
पुरुष, लगभग 16.13%
महिला , लगभग 12.23 %
कुल प्रतिशत लगभग 14.18%

स्वयं जिलाधिकारी,डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा तड़के सुबह से जिला नियंत्रण केंद्र से मतदान का फीडबैक लिया गया। समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा कंट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक सूचना /जानकारी के आलोक में निर्बाध मतदान हेतु संबंधित के साथ समन्वय कराया जा रहा है। अबतक शांतिपूर्ण ,पारदर्शी मतदान जारी है। वरीय पदाधिकारियों,सुपर जोनल मजिस्ट्रेट,जोनल मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रातः 6 बजे से अपने जोन में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पोठिया प्रखंड की आम जनता से अपील किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपने मनपसंद पंचायत की सरकार चुनने हेतु मतदान प्रक्रिया में अवश्य भाग लें। मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें।
पंचायत आम निर्वाचन 2021 के नौवें चरण पोठिया प्रखंड के लगभग सभी मतदान केंद्र 309 पर मतदान निर्धारित समय 07 बजे पूर्वाह्न से शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम मॉक पोल करके दिखाया गया। जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा प्रातः 05 बजे से दूरभाष पर जानकारी लिया जा रहा है।

