Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रखंड के चार पंचायत के 118 जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता के साथ नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ

Dec 30, 2021

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।

गुरुवार को पंचायत आम निर्वाचन 2021 अंतर्गत प्रखंड के चार पंचायत छैतल, चुरली, पटेशरी एवं कनकपुर के 124 जनप्रतिनिधियों को पद एवं ब  गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सर्वप्रथम प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र भवन में मुखिया एवं ग्राम पंचायत सदस्य तथा मनरेगा सभागार कक्ष में सरपंच एवं पंच सदस्यों को शपथ बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत) सुमित कुमार ने दिलवाया। जिला प्रशासन के द्वारा दंडाधिकारी के रूप में मुखिया व ग्राम पंचायत सदस्य के शपथ व उपमुखिया निर्वाचन के लिए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राजेश कुमार एवं भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ संजय कुमार तथा सरपंच व पंच सदस्य के शपथ एवं उपसरपंच निर्वाचन के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनैना कुमारी एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव केसरी की प्रतिनियुक्ति की गई हैं।

बीडीओ सुमित कुमार ने जनप्रतिनिधियों को दो शपथ दिलाई। पहली शपथ पद और गोपनीयता तो दूसरी शपथ नशा मुक्ति की दिलाई गई। तत्पश्चात उप मुखिया व उपसरपंच का निर्वाचन कराया। गुरुवार को  उपमुखिया पद पर दो पंचायत छैतल एवं चुरली में दो  अभ्यर्थियों के नामांकन के कारण चुनाव कराया गया। छैतल में मजीबुर्रहमान ने नसीमा खातुन को एक मत से पराजित कर उपमुखिया पद हासिल की। मजीबुर्रहमान को 07 एवं नसीमा खातुन को 06 मत मिले। वहीं चुरली पंचायत में निलफुर परवीन ने लुसी बेगम को 02 मतों से पराजित कर उपमुखिया पद पर काबिज हुई। निलफुर परवीन को 09 तथा लुसी बेगम  को 07 मत प्राप्त हुए। एक मत रद्द हुए। वहीं ग्राम पंचायत पटेशरी में अब्दुर रहीम एवं कनकपुर में जुलमा खातुन उपमुखिया पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। ग्राम कचहरी के उपसरपंच पद पर चुरली एवं कनकपुर में चुनाव कराए गए। चुरली में लासो खातुन नेमनोज कुमार राय को 05 मतों से पराजित कर चुनाव जीती। लासो खातुन को 10 व मनोज कुमार राय को 05 मत ही मिले और एक मत रद्द किया गया।

कनकपुर में शकील ने मो मुस्तफा को एक मत से पराजित कर उपसरपंच पद पर काबिज हुए। शकील को 9 तथा मो मुस्तफा को 08 मत मिले, एक मत रद्द पाए गए। वहीं छैतल में अनजुमा खातुन तथा पटेशरी में गुरेनुर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत) सह बीडीओ सुमित कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर शुक्रवार को अंतिम दिन पंचायत- भातगांव, बेसरबाटी, कुकुरबाघी, पथरिया एवं सखुआडाली के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
वही इस मौके पर छैतल पंचायत के मुखिया मो शमीम अख्तर, चुरली के बीरेंद्र पासवान, पटेशरी के निखत प्रवीण तथा कनकपुर के दिलशाद बेगम को तथा ग्राम कचहरी छैतल के सरपंच अब्दुर रज्जाक, चुरली के राजीव पासवान, पटेशरी के रबिया खातुन तथा कनकपुर के कौसरी बेगम सहित कुल 124 जनप्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता तथा नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

error: Content is protected !!