बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज ग्रामीण मंडल इकाई द्वारा पथरिया पंचायत अंतर्गत डांगीबाड़ी गांव में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह ने की। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिए। कार्यक्रम का मंच संचालन ग्रामीण महामंत्री ललित सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री भरत कुमार महतो ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सह भाजपा ग्रामीण प्रभारी बिजली प्रसाद सिंह, भाजपा जिला महामंत्री वासुदेव प्रसाद सिंह उर्फ तरुण सिंह, पूर्व जिला महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवल सिंह व बिनोद यादव, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प लिया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को सुचिता का पाठ पढ़ाया और भारतीय राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की। उनके बताये गये मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है।
उन्होंने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे। जिन्होंने साफ व स्वच्छ राजनीति का अटल संदेश पूरी दुनिया को दिया। सभी कार्यकर्ताओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। वे हिंदी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे।वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे। सभी वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी लंबे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया और वे भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रम, पूर्व पंचायत अध्यक्ष अशरफी महतो, युवा मोर्चा कार्यसमिति गुड्डू सिंह, पूर्व मुखिया सुदाम पाहन संपत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रामप्रकाश महतो, कपिलदेव महतो, विनोद साह, अभाविप के राहुल पासवान, रोहित राय आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।