सारस न्यूज, ठाकुरगंज।
भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज नगर मंडल द्वारा गोथरा हनुमान मंदिर परिसर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 132वी जयंती समारोह मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुवात वंदे मातरम गीत से हुई।
कार्यक्रम में बाबा साहेब डॉ आंबेडकर की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह भाजपा नेता अनिल महराज भाजपा कार्यकर्ता सह पार्षद अमित सिन्हा नगर महामंत्री सन्नी झा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर संविधान निर्माता थे व आधुनिक भारत में शिल्पकार के रूप में जाने जाते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में डाॅ. भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई थीं। बाबा साहेब दलितों पिछड़ों के नेता थे तथा इनके लिए हमेशा संघर्ष किए हैं। आजादी की लड़ाई में बाबा साहेब की अहम भूमिका रही।सभी ने कहा की स्वतंत्र भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान निर्माण में अतुल्य भूमिका निभाई।
भारत सरकार द्वारा बाबा साहेब को भारत रत्न की उपाधि दिया गया।मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह, भाजपा नेता अनिल महाराज,भाजपा कार्यकर्ता सह पार्षद अमित सिन्हा, नगर महामंत्री सन्नी झा, संजीव साह, बादल कुंडू, अमृत मंडल, मो मुनव्वर, गोविंद पासवान, लालू पासवान, कन्हैया पासवान, अवधेश सिंह, शिव कुमार पासवान, लक्ष्मी पासवान, राकेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।
