Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कपिलदेव सिंह की लंबी बीमारी के बाद अपने निज आवास में निधन

Nov 16, 2021

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज के वरिष्ठ वयोवृद्ध नेता जनसंघ, भाजपा के संस्थापक सदस्य कपिल देव सिंह के निधन पर ठाकुरगंज सहित जिला किशनगंज के भाजपाइयों में शोक की लहर है। सभी भाजपाइयों ने इनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। स्वर्गीय कपिल देव सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अपने ठाकुरगंज नगर स्थित फौदारबस्ती आवास पर प्रातः 04 बजे अंतिम सांस लिए। स्वर्गीय कपिल देव सिंह भाजपा जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे एवं ठाकुरगंज सहित जिला व प्रदेश के मजबूत स्तम्भ थे। जेपी सेनानी रह चुके थे और जेपी आंदोलन में हजारीबाग जेल यात्रा भी किये। इनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि किशनगंज जिला में भाजपा को मजबूत करने में इनकी सराहनीय भूमिका रही थी। इनके निधन से भाजपा को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। इनका स्थान कोई नही ले सकता है। शोक व्यक्त करने वाले में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष सह विधानपरिषद सदस्य डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्व विधायक सिकंदर सिंह व अवध बिहारी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मोती लाल सर्राफ़, वरिष्ठ भाजपा नेता सिपाही यादव, भाजपा नेता देवकी अग्रवाल, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा नेता मोहन लाल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, जिला महामंत्री तरुण सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह, जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री डोमन टुडू, पूर्व जिला  उपाध्यक्ष बिनोद यादव, भाजपा नेता सह मुख्य पार्षद प्रमोद चौधरी, जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश हेमब्रेम, पूर्व मुखिया नवल सिंह,  मुखिया सुदाम पाहन, व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश करनानी, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह,  दरप लाल सिंह, अनिल महाराज, मनमोहन साह, पूर्व उपमुख्य पार्षद कृष्ण सिन्हा, प्रदीप जैन, नरेश जैन, शैलेंद्र झा, निरंजन मंत्री, हंसराज नखत, विजय शर्मा, जवाहर सिंह, गौरव गुप्ता, अरुण सिंह, अजय राय, संदीप शर्मा, हरि पंडित, सुभाष यादव, पप्पू तिवारी, गुड्डू सिंह, अतुल सिंह, सपन भट्टाचार्य,  गोपेश यादव, इंद्रजीत चौधरी, भरत महतो, ललित सिंह, बिट्टू साह, धर्मेंद्र दास, सूरज यादव ,अनिल साह, संजय सिन्हा, अरविंद झा, बादल कुंडू, रोशन साह, नीरज झा, रोहित बल, दीनानाथ शर्मा, असर्फी महतो, लालू पासवान, राजकुमार पासवान, चंद्रदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने गहरा शोक व्यक्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!