सारस न्यूज, किशनगंज।
भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज द्वारा 44 वा स्थापना दिवस मनाया गया। लोकसभा प्रवास योजना अंतर्गत भाजपा राष्ट्रीय कमिटी द्वारा प्रत्येक लोकसभा के मंडल के बूथों पर दीवार लेखन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुरगंज नगर मंडल अंतर्गत शिव मंदिर शक्ति केंद्र में दीवार लेखन कर किया गया जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने की।
दीवार लेखन में एक बार फिर से मोदी सरकार और एक बार फिर से भाजपा सरकार स्लोगन को बूथ स्तर पर लिखा जाएगा। जिसका उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार देश में बने। यह कार्यक्रम लोकसभा प्रवास योजना अंतर्गत सभी बूथों पर करना है।
कार्यक्रम प्रमुख ठाकुरगंज विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति संजोजक बिप्लव कर्मकार मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति सह संयोजक संजय पोद्दार, भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश करनानी, खोखा सरकार, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल महराज, भाजपा कार्यकर्ता सह पार्षद अमित सिन्हा, संजीव साह, सन्नी झा, अमृत मंडल, पवन भट्ट आदि मौजूद रहे।
