Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भोपाल से भूटान तक 17 सौ किमी साइकिल यात्रा पर निकले निकिता व सुरेंद्र के ठाकुरगंज पहुंचने पर एसएसबी ने किया भव्य स्वागत

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

महिला सुरक्षा, गो ग्रीन शैली और साइकिल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पड़ोसी राष्ट्र भूटान के लिए 1700 किमी साइकिल यात्रा पर निकले संगीतकार निकिता शर्मा और आईआईटी मुंबई से स्नातक सुरेन्द्र सिंह बुधवार को ठाकुरगंज पहुंचे। 19वीं सशस्त्र सीमा बल बटालियन मुख्यालय ठाकुरगंज के कार्यवाहक कमांडेन्ट जय प्रकाश तथा द्वितीय सेनानायक डॉ. भरत कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से उनका भव्य स्वागत किया। भोपाल से करीब 1500 किलोमीटर साइकिल चलाते हुए ठाकुरगंज पहुंचने पर इन दोनो ने संयुक्त रूप से बताया कि दोनों ने 16 मार्च को भोपाल से अपनी यात्रा शुरू की। मार्ग में सागर, दमोह, पन्ना, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी और बक्सर, पटना, दरभंगा, फारबिसगंज के रास्ते से होते हुए बुधवार को करीब 11 बजे ठाकुरगंज पहुंचे। इसके बाद सिलीगुड़ी और जयगांव इंडो- भुटान बॉर्डर होते हुए भूटान जाएंगे। अपनी यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए निकिता शर्मा ने बताया कि रास्ते में स्थानीय लोगों के साथ साइकिल चलाने के अपने मकसद के बारे में चर्चा करते और उनकी बातों को सुनते हुए आ रहे हैं। ताकि लोग प्रकृति से जुड़ने व महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक हो सके। निकिता को साइकिल चलाते हुए देखकर लोग आश्चर्यचकित हो रहे थे। सिर्फ दो लोगों को देखकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि लड़कियां पढ़ाई या नौकरी के लिए कहीं भी जा सकती हैं। निकिता ने बताया कि यात्रा के दौरान जब भी साइकिल या आवास को लेकर कुछ परेशानी का सामना करना पड़ता था तो कोई न कोई मदद करने के लिए मौजूद हो जाते हैं। हमें लगता है कि साइकिल चलाना हमारे खूबसूरत देश को देखने का एक शानदार तरीका है।

जबकि सुरेन्द्र ने बताया कि यूपी और बिहार के रास्ते भूटान जाएंगे, ये रास्ता इसलिए चुना गया कि दोनों राज्य महिला सुरक्षा के मामले में कमजोर माने जाते हैं। इसके माध्यम से हम वुमन सेफ्टी का मैसेज दे रहे हैं। इस दौरान रास्ते में लोग मदद कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि साइकलिंग से स्वास्थ को भी लाभ होता है। ऐसे में इस यात्रा से लोगों को स्वस्थ रहने का भी सन्देश दे रहे हैं। दोनों ने एसएसबी के अधिकारियों व जवानों के साथ अपने अनुभवों पर चर्चा की। कार्यक्रम के बाद वे दोनों सिलिगुड़ी के लिए रवाना हो गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!