Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मच्छरों के प्रकोप से ठाकुरगंज वासी परेशान। नगर पंचायत उदासीन।

सारस न्यूज़ टीम, ठाकुरगंज।

सर्दी की मौसम की खत्म होते ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दिया है, इस गर्मी से लोग परेशान है। बढ़ते गर्मी के साथ ठाकुरगंज शहर में मच्छरों का आतंक भी बहुत बढ़ा है। मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान है। लोग मच्छरों से बचने के लिए अपने अपने उपाय तो करते ही है, लेकिन हमेशा मॉर्टिन जला कर या मच्छरदानी लगाकर रह नहीं सकते। बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान है। मच्छरों के काटने से लोगों में गम्भीर बीमारी भी होने की आशंका रहती है।

लेकिन ठाकुरगंज नगर पंचायत मच्छरों के बढ़ते प्रभाव को गम्भीरता से नही ले रही है। नगर परिषद क्षेत्र के लोगों का कहना है नगर पंचायत द्वारा पूरे शहर में मच्छरों को मारने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करने की जरूरत है, ताकि मच्छरों की प्रकोप से बचा जा सके और लोग बीमारी से बच सके।

वही इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान से दूरभाष पर बात करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!