Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रमजान का चांद शनिवार को नजर आने की उम्मीद।

सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना रमजान का चांद शनिवार को नजर आने की उम्मीद है। चांद दिखते ही इबादत करने का पवित्र महीना रमजान शाम से ही आरंभ हो जाएगा। राजधानी की सभी मस्जिदों एवं कई सार्वजनिक जगहों पर तरावीह की विशेष नमाज अदा करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जगह की प्रबंधक कमेटी का कहना है कि चांद नजर आते ही उसी रात एशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज आरंभ कर दी जाएगी। इस नमाज में कुरानशरीफ कंठस्थ करने वाले हाफिज कुरान का पाठ सुनाते हैं। उनके पीछे खड़े होकर लोग पाठ को सुनते हैं।

इधर, शुक्रवार को ठाकुरगंज नगर स्थित जामा मस्जिद में आलिमों ने जुमा के दिन रोजा और इबादत पर अपनी तकरीर करते हुए कहा कि रमजान का रोजा ही एक ऐसी इबादत है जिसका बदला अल्लाह ने खुद देने का वादा किया है। एक रोजेदार अल्लाह के आदेश से निर्धारित समय में खाना-पीना छोड़ता है। वो चाहे तो लुकछिप कर खा-पी लें, लेकिन अल्लाह के आदेश को मानते हुए वो ऐसा नहीं करता है। रमजान शुरू होने को लेकर बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गयी है। लोग खजूर, तरह-तरह के शरबत, टोपी, इत्र खरीदते दिखे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!