सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
श्री रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारी को लेकर रामभक्त कार्यकर्ता व श्रीराम भक्त मंडल ठाकुरगंज के द्वारा शहर को भगवामय बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। शहर के हर चौक-चौराहों पर भगवा झंडा व बैनर लगाने को लेकर मंडल के अध्यक्ष अनिल महाराज व सचिव विवेक साहा मंडल के अन्य सदस्यों के साथ तैयारी शुरू कर दी है। नगर के ब्लॉक रोड के विभिन्न स्थानों पर बैनर लगाते वक्त श्रीराम भक्त मंडल ठाकुरगंज के अध्यक्ष अनिल महाराज ने बताया कि आगामी 10 अप्रैल को भातढाला चौक स्थित श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरगंज से झांकी युक्त निकलने वाला शोभायात्रा पुरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करेगी एवं इसकी सफलता को लेकर शहरी इलाकों में तैयारी शुरू हो गई है।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए समिति के सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं। नगर को झंडा और तोरण द्वारों से सजाया जाएगा। इसमें मंडल के सदस्यों सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि रामनवमी के दिन नगर स्थित सभी मंदिरों को नेचुरल फुलों से साज- सज्जा की जाएगी। शोभयात्रा के दौरान झांकी निकाली जाएगी। विभिन्न सामाजिक संस्थानों के द्वारा शोभायात्रा में पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रस्ताव आ रहे हैं। जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों पर पुष्प वर्षा होगी। उन्होंने सभी रामभक्तों से रामनवमी को निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए बताया कि शोभायात्रा के उपरांत रामभक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान मंडल के उपाध्यक्ष राहुल पासवान, पुष्पराज सिंह, सन्नी झा, गोपेश यादव, मोंटी गुप्ता, विशाल गुप्ता, मन्नू साह, रितेश यादव सहित कई कार्यकर्त्ता बैनर-पोस्टर लगाने में लीन दिखे।
