Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिक्किम में आयोजित सुशासन यात्रा में शामिल होने जा रहे भाजयुमो नेताओं का ठाकुरगंज में किया गया स्वागत

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

आगामी 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच भाजयुमो द्वारा सिक्किम प्रदेश में चार दिवसीय सुशासन यात्रा आयोजित की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सह किशनगंज के क्षेत्रीय प्रभारी प्रवीण कुमार एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी गिरीशचंद्र ठाकुर बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। बुधवार को सिक्किम में आयोजित उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के जाने के क्रम में ठाकुरगंज में भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के द्वय नेताओं का भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर भाजयुमो के पुर्व जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा के अगुवाई में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह के आवास पर पुष्प देकर स्वागत कर हर्षोल्लास के साथ विदा करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सीमाँचल क्षेत्र के कार्यकर्ता इस राष्ट्रव्यापी यात्रा में शामिल होने जा रहे है। वहीं सिक्किम रवानगी से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि यात्रा के मुख्य उद्देश्य अगले चार दिनों तक सिक्किम प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, औधोगिक एवं सामरिक महत्व के स्थानों को जहाँ ना सिर्फ देखने, समझने बल्कि महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। वही सिक्किम प्रदेश में किये जा रहे ऑर्गेनिक खेती, हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट फार्मसिटिकल कंपनी के कार्य के साथ युवा स्टार्टअप व उधमी से मिलने एवं देश और देशवासियों के बेहतरी के लिए किए जा रहे मोदी सरकार के योजनाओं के साथ साथ सामरिक महत्व के इंडो- चाइना बॉर्डर पर विपरीत परिस्थिति में सीमा की रक्षा में तैनात वीर जवानों के साहस और शौर्य के गाथा से अवगत होने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या के मार्ग दर्शन आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय सुशासन यात्रा में सम्पूर्ण देश के विभिन्न प्रदेशों से 50 से अधिक चयनित युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे जबकि पूरे यात्रा का नेतृत्व भाजयूमो के राष्ट्रीय महामंत्री व दार्जिलिंग के सांसद राजू विष्ट करेंगे ।

इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली सिंह, भाजयुमो के पुर्व जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा, पुर्व नगर अध्यक्ष मनमोहन साह, नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह, बुथ अध्यक्ष अमृत मंडल, बिनोद सिंह, सुरज गुप्ता, चंदन चौधरी, रोहित चौधरी आदि ने द्वय नेताओं का जोरदार स्वागत किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!