बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज
सोमवार को सीमा जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री अरविंद कुमार सात दिवसीय किशनगंज जिले के प्रवास के दौरान ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पहुंच स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की।
परिचर्चा सत्र में बहादुरगंज से साथ चल रहे सीमा जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख मिथलेश झा ने भी भाग लिया। बैठक में जिले के सीमा क्षेत्र के ठाकुरगंज, दिघलबैंक, टेढ़ागाछ तथा बहादुरगंज प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा के साथ-साथ आगामी रक्षाबंधन पर्व पर सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों के बीच रक्षाबंधन का पर्व राखी बांधकर मनाने पर बल दिया गया। अरविंद कुमार ने संगठन के पदेन कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने घरों से दूर रहकर देश की सरहदों पर भारत वासियों की रक्षा करने वाले सीमा पर तैनात जवानों को आपसी भाईचारे का पैगाम देते हुए उनके कलाइयों पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाना है। साथ ही भविष्य में समय-समय पर होने वाले त्योहारों में उनके साथ त्योहार मनाना और उनके साथ खड़ा होना हमारा लक्ष्य है। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन विस्तार को लेकर कमेटी के सदस्यों को भी जिम्मेदारी दी गई।बैठक के समाप्ति के बाद सीमा क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर गलगलिया के भातगांव पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर सीमा क्षेत्र के हालातों की जानकारी ली। साथ ही स्थानीय नागरिकों में पूर्व मुखिया भातगांव गणेश राय एवं मंच के सदस्य सुभाष यादव से सीमा क्षेत्र की जानकारी ली। इस दौरान सीमा क्षेत्र के अंतिम गांव के अंतिम घर में गृहस्वामी मदन शर्मा के घर बैठकर चर्चा हुई। इस मौके पर सीमा जागरण जिला कमिटी के सदस्यों में अमित कुमार सिन्हा, अतुल कुमार सिंह, गुडु सिंह, सूरज तिवारी, मुकेश हेम्ब्रम, सुदामा पहान, दीना शर्मा, विजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
फ़ोटो:- बैठक के उपरांत मौजूद सीमा जागरण मंच के अधिकारी व सदस्यगण।