बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।
सूबे के विकास के लिए जदयू द्वारा हमेशा ही सुशासन व्यवस्था लागू किया गया जिससे कि सूबे के लोगों का चहुंमुखी विकास होता रहे। इसी का परिणाम है कि राज्य में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगने के साथ गांव-गांव का विकास हो रहा है। यह बातें सोमवार को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि जिला में जदयू कार्यकर्ता जमीन स्तर से जुड़े हुए हैं। अब नए-नए कार्यकर्ताओं को जदयू संगठन से जोड़ने के लिए रणनीति तैयार की गई है। इस नीति का मकसद आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जदयू प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करवाना है। जदयू द्वारा लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती के लिए जिला मुख्यालय, प्रखंड और ग्रामीण स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। जदयू संगठन के कार्य में लगे कार्यकर्ताओं को हमेशा ही पार्टी द्वारा मूल्यांकन एप के माध्यम से उचित पद दिया जाता रहा है। जिससे कि संगठनात्मक कार्य में उनका सहयोग मिलता रहे। एनडीए सरकार केंद्र और राज्य में मजबूती से चल रही है। जदयू हमेशा ही सीमांचल के विकास के लिए प्रयत्नशील रहा है। सीमांचल में जदयू का जनाधार बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने के साथ विकास योजनाएं की जानकारी भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचाए जाएंगे। लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम किए गए। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की राय व विचार लिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम, प्रदेश अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ संजय मालाकार, प्रदेश अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ रामनाथ रमन, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मु. जमाल, छात्र प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शादाब आलम, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास, प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल, अरविद निशाद और पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष नौशाद आलम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किए। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव डा. तारा श्वेता आर्या, रणविजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, लोकसभा प्रभारी पवन मिश्रा, रियाज अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. बुलंद अख्तर हाशमी, प्रहलाद सरकार, प्रो. शाजिद अकरम, मु. निजामुद्दीन, परवेज आलम उर्फ गुडडू, शंकर लाल शर्मा, पार्वती शर्मा, अब्दुल बारिक, कमाल अंजुम, मकसूद अंसारी, तनवीर आलम, परवेज आलम, मु. कैसर और अफसर आलम सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।